Please wait
पदभार संभालते ही एक्शन में शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी, मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ पहली समीक्षा बैठक Sudhir wins historic ‘मन की बात’ में प्रधानमंत्री बोले ‘मुझे देश की युवा शक्ति पर बहुत गर्व है’ Sudhir wins historic पीओके भारत का अभिन्न अंग, पाकिस्तान से वार्ता हुई तो सिर्फ यही मुद्दा उठाया जाएगाः राजनाथ सिंह Sudhir wins historic पुरुलिया : रंगदारी वसूलने के आरोप में तृणमूल छात्र परिषद के जिलाध्यक्ष गिरफ्तार Sudhir wins historic पत्रकार हमला प्रकरण में मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, गुंडा दमन कानून से कार्रवाई Sudhir wins historic एक करोड़ मुआवजा, केस वापस होंगे; प्रधान के इस्तीफे के साथ ही CJP का आंदोलन खत्म Sudhir wins historic छात्रों के आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा Sudhir wins historic हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति में पहाड़ी से गिरी चट्टान की चपेट में आई टाटा सुमो, 13 लोगों की मौत, दो घायल Sudhir wins historic सरकार के साथ वार्ता के बाद सीजेपी बोली- प्रधान के इस्तीफे पर कोई समझौता नहीं Sudhir wins historic सरकार के लिखित आश्वासन पर 26 दिनों बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन Sudhir wins historic

दीघा-मंदारमणि में पर्यटकों की एंट्री बंद, जिले में धारा 163 लागू

जिलाधिकारी निरंजन कुमार के आदेश के अनुसार, इस अवधि में पांच या उससे अधिक लोगों के एकत्र होने पर प्रतिबंध रहेगा। नियमों का उल्लंघन करने पर जेल और जुर्माने की कार्रवाई की जा सकती है। साथ ही जो लोग जिले के मतदाता नहीं हैं, उन्हें तुरंत जिला छोड़ने का निर्देश दिया गया है।

22 Apr 2026

दीघा-मंदारमणि में पर्यटकों की एंट्री बंद, जिले में धारा 163 लागू

पूर्व मेदिनीपुर। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के मद्देनजर प्रशासन ने पूर्व मेदिनीपुर जिले में कड़े सुरक्षा इंतज़ाम लागू किए हैं। जिला प्रशासन के निर्देश पर पूरे जिले में मंगलवार शाम छह बजे से मतदान समाप्त होने तक धारा 163 (पूर्व में धारा 144) लागू कर दी गई है।

जिलाधिकारी निरंजन कुमार के आदेश के अनुसार, इस अवधि में पांच या उससे अधिक लोगों के एकत्र होने पर प्रतिबंध रहेगा। नियमों का उल्लंघन करने पर जेल और जुर्माने की कार्रवाई की जा सकती है। साथ ही जो लोग जिले के मतदाता नहीं हैं, उन्हें तुरंत जिला छोड़ने का निर्देश दिया गया है।

प्रशासन ने बताया कि 23 अप्रैल को होने वाले पहले चरण के मतदान को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष बनाने के लिए यह कदम उठाया गया है। जिले में संवेदनशील क्षेत्रों को देखते हुए केंद्रीय बल भी लगातार गश्त कर रहे हैं। ओडिशा सीमा पर भी कड़ी निगरानी रखी जा रही है। मंगलवार देर शाम के बाद से ओडिशा की ओर से जिले में प्रवेश करने वाले हर वाहन की सख्ती से तलाशी ली जा रही है। केवल आवश्यक सेवाओं और बीमार लोगों को ही सीमा पार करने की अनुमति दी जा रही है।

चुनाव के कारण पर्यटन स्थलों पर भी असर पड़ा है। प्रशासन के निर्देश पर दीघा, ताजपुर, मंदारमणि और शंकरपुर के होटलों में बाहरी पर्यटकों के लिए बुकिंग अस्थायी रूप से बंद कर दी गई है। 23 अप्रैल तक किसी भी बाहरी व्यक्ति को इन होटलों में ठहरने की अनुमति नहीं होगी। जिन पर्यटकों ने पहले से कमरे लिए थे, उनसे भी होटल खाली करने को कहा गया है।

होटल मालिकों का कहना है कि पहले चुनाव के समय बाहरी लोगों के प्रवेश पर 48 घंटे की रोक लगाई जाती थी, लेकिन इस बार इसे बढ़ाकर 72 घंटे कर दिया गया है। इससे पर्यटन उद्योग से जुड़े छोटे-बड़े कारोबारियों को नुकसान हो सकता है और स्थानीय लोगों की आय पर भी असर पड़ेगा।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


दीघा-मंदारमणि में पर्यटकों की एंट्री बंद, जिले में धारा 163
जिलाधिकारी निरंजन कुमार के आदेश के अनुसार, इस अवधि में पांच या उससे अधिक लोगों के एकत्र होने पर प्रतिबंध रहेगा। नियमों का उल्लंघन करने पर जेल और जुर्माने की कार





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News